फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के घर 24 घंटे बाद पहुंचा सरकारी अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले के झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले गांव घुमारपुर का एक सैनिक हिमखंड की चपेट में आने से शहीद हो गया। सेना की ओर से प्रशासन को इसकी सूचना बुधवार करीब 4 बजे दे दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी सरकारी अमले ने इस शहादत को गंभीरता से नहीं लिया। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शहादत के बाद करीब 24 घंटे बाद सरकारी अमले ने शहीद के घर जाने की जहमत उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को हिमखंड की चपेट में आने से घुमारपुर का राकेश कुमार शहीद हो गया। इसकी सूचना परिवार को करीब 4 बजे फोन के माध्यम से दी गई। इसकी सूचना प्रशासन को इससे पहले ही मिल गई थी। लेकिन इस दुख की घड़ी में सरकारी अमले ने शहीद के घर जाना जरूरी नहीं समझा।
वीरवार को भी मेले की बैठक के लिए उपायुक्त शाहतलाई में दिन भर रहे। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने शहीद के घर जाना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि देर शाम करीब 6 बजे के बाद विधायक जेरआर कटवाल, एडीएम और थाना प्रभारी झंडूता जरूरी राकेश कुमार के घर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन के इस रवैये को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। पंचायत के उपप्रधान वीरी सिंह वर्मा का कहना है कि प्रशासन जिस प्रकार से शहीद के घर पहुंचा उससे साफ है कि शायद इन लोगों के लिए शहादत का कोई मोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें