फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए बनाए नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए बनाए नीति
विज्ञापन

आईपीएच अनुबंध कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली रैली, उठाई मांग
यूनियन ने सरकार पर लगाया आरोप सरकार मजदूर विरोधी और मांगे न मानने वाली
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। आईपीएच विभाग के अनुबंध कर्मचारी यूनियन ने रविवार को बिलासपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। राज्य इंटक के उपाध्यक्ष भगत सिंह वर्मा की अगुवाई में विभिन्न योजनाओं में तैनात वर्करों ने धौलरा मंदिर से होते हुए विश्राम गृह बिलासपुर तक नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और सरकार पर मजदूर विरोधी होने व उनकी मांगों को न मानने की आरोप लगाया।
विश्राम गृह बिलासपुर के पास पहुंचने पर राज्य इंटक के उपाध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहाकि प्रदेश सरकार द्वारा आउट सोर्स पर कर्मचारी रखने का निर्णय श्रम कानूनों के विरुद्ध है। वर्तमान समय में प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी आउट सोर्स पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर गत 10 वर्षों से कार्यरत हैं लेकिन सरकार के पास इन कर्मचारियों को नियमित करने की कोई नीति नहीं है। जबकि सता में आने से पहले भाजपा ने नियमित तौर पर सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था। प्रदेश सरकार की ओर से आईपीएच विभाग में नए कर्मचारियों की भर्ती अंशकालीन आधार पर रखने की जो नई नीति अपनाई है, इसके तहत अंशकालीन कर्मचारी को एक माह की पगार 4 हजार रुपये मिलेगी व इसके साथ कंपनी 89 दिन रोजगार पर रखने का अनुबंध करेगी ताकि कोई कामगार 90 दिन और 240 दिन पूरे न करे जिससे जब चाहे कंपनी बिना नोटिस दिए कामगार को निकाल सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मांग की कि इस नीति को वापस लिया जाए, अन्यथा नीति के विरोध में इंटक प्रदेश के सभी वर्करों को एक मंच पर लाकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला इंटक प्रधान जयकृष्ण शर्मा, महासचिव अमरजीत, सरोज देवी, नीलम कुमारी, प्रोमिला, सावित्री, इंद्र सिंह, देशराज, नयन सिंह सहित अन्य वर्कर मौजूद रहे।
----------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें