फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के कनेक्शन दो वर्ष पहले काटे और अब थमा दिए बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। आइपीएच विभाग ने लोगों को दो वर्ष पूर्व काटे गए नलों के कनेक्शन के बिल भेजकर परेशानी में खड़ा कर दिया है। लोगों को अब यह समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने बिलों को अदा करे या नहीं। विभाग ने लोगों के हाथ में एक साथ एक वर्ष से अधिक का बिल थमा दिया है, जिसकी राशि 900 से 1800 रुपये तक है।
हैरानी की बात यह है कि दधोल अनुभाग में दो साल पहले शिमला-धर्मशाला सड़क डबललेन होने के कारण लगभग 20 घरों के पानी के कनेक्शन कट गए थे, जिसकी सूचना विभाग को भी थी। लगभग आठ से दस माह बाद लगभग 14 कनेक्शनों को जोड़ दिया गया लेकिन छह कनेक्शन विभाग की ओर से सही नहीं किए गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचंद, धनीराम भारद्वाज, रामलाल शर्मा, जीतपाल, गुरमीत कौर, सरिता देवी, हेमराज शर्मा ने बताया कि विभाग ने कई उपभोक्ताओं को पानी के बिल भेज दिए हैं। पानी के बिल हाथ में आने से लोगों को भी हैरानी में डाल दिया है कि विभाग ने उन्हें बिना कनेक्शन के ही बिल कैसे दिए हैं। बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में काफी रोष है। इनमें से पांच कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके लिए विभाग की पाइप भी नहीं है।
इनसेट...
लोगों की परेशानी दूर की जाएगी
मामला ध्यान में आया है। इसके बारे उचित कार्रवाई जल्दी ही अमल में लाई जाएगी। यदि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इसका समाधान किया जाएगा।
...रविंद्र कुमार, सहायक अभियंर्ता, आपीएच विभाग भराड़ी
----------------------------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें