फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठी चार्ज करने की हुई चौतरफा निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जनसेवा सहायक पार्टी ने नगर कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ओपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उन्हें लाठियों से पिटवाकर अत्याचार कर रही है। इसे किसी शर्त में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष इरशाद खां, हरिओम सक्सेना, मगदूम, सुनील जैन, आर के दक्ष प्रजापति, करन मौर्य, हरप्रीत सिंह, प्रताप मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भाकियू अंबावत्ता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी और युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा आदि ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में किसानों के साथ अत्याचार करने वाली सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने, कृषि यंत्रों से जीएसटी हटाने, 60 साल पूरे करने वाले किसानों को पेंशन व शादी अनुदान दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर विजयपाल, सरताज अली, शाहिद खां, मुबारक हसन, धर्मप्रीत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें