फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में इस बार दो लाख कम श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रावण अष्टमी मेले सोमवार को धूमधाम से संपन्न हो गए। मंदिर न्यास के अध्यक्ष अनिल चौहान ने मंदिर कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को उनके बढ़िया काम के लिए सम्मानित किया तथा आने वाले नवरात्रों में भी इसी तरह से सक्रिय तथा मिलजुलकर काम करने के लिए आग्रह किया। इस बार मेलों में 13, 45, 048 रुपये कम चढ़ावा चढ़ा है। पिछले वर्ष मेले में लगभग सात लाख यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि इस बार लगभग पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि मेले शांतिपूर्वक से संपन्न हुए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन पर सभी कर्मचारियों, अधिकारियों तथा स्थानीय पुजारियों का भी आभार व्यक्त किया। बेहतर तालमेल ही मेलों के सफल आयोजन में सहायक सिद्ध होते हैं तथा ऐसा तालमेल आगे भी बना रहा जाना चाहिए। इस मेले में लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मां के दरबार में आए तथा उन्होंने शांतिपूर्वक से दर्शन किए तथा अपने-अपने परिवार की सुख शांति के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर न्यास को इस बार श्रावण मेले में मुख्य गल्ले से कुल 1,31,78,234 रुपये नकद और अन्य गल्लों से 24,95, 569 रुपये नकद तथा कुल 1, 56, 73, 803 नकद राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा 454 ग्राम 960 मिली ग्राम सोना तथा 41 किलो 053 ग्राम 950 मिली ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में न्यास को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

गत वर्ष मेलों में न्यास को कुल 1, 70, 18, 841 रुपये नकद तथा 518 ग्राम 700 मिली ग्राम सोना तथा 42 किलो चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई थी, जो कि इस बार मेलों में 13, 45, 048 रुपये कम है। पिछले वर्ष मेले में लगभग सात लाख यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि इस बार लगभग पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मेला सह अधिकारी एवं न्यास अध्यक्ष अनिल चौहान ने नयना देवी में पत्रकारों को बताया कि मेले शांति पूर्वक से संपन्न हो गए तथा न्यास ने भारी भीड़ के चलते हर काम बखूबी से संभाला तथा सारे प्रबंध बेहतर रहे।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें