बिलासपुर (रामपुर)। कक्षा छह में पढ़ने वाले जुड़वा भाई अचानक घर से गायब हो गए, जिसके कारण हड़कंप मच गया। बाद में दोनों भाई उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में मिले।
मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी राजकुमार सिंह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंदनगर में परिवार समेत रहते हैं। उनके नौ वर्षीय दो जुड़वा पुत्र अर्पित व अर्कित हैं, जो नगर के एसडीएस ज्योति मंदिर में कक्षा छह में पढ़ते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे राजकुमार व उसकी पत्नी सोकर उठे तो देखा कि दोनों बच्चे घर में नहीं हैं। उन्हेांने बच्चों को मोहल्ले में खोजा, मगर नहीं मिले। इसके बाद उन्हेांने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बच्चों की तलाश शुरु कर दी। दोनों बच्चे रुद्रपुर में हाईवे किनारे खड़े एक ठेले पर खड़े मिले। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह को भी बच्चों ने अपनी बीमार नानी को देखेन जाने की बात कही। वह दोनों भाई कपड़े और पानी की एक बोलत लेकर पैदल ही अपने घर से सितारगंज जा रहे थे।