फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एससी एवं एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने के विरोध में बिलासपुर में दलित समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने बिलासपुर में विरोध रैली निकाली। इसके बाद उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

अंबेडकर सेना के बैनर तले इस वर्ग के कई संगठनों के कार्यकर्ता शहर के चंपा पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने इस अधिनियम में संशोधन के खिलाफ धरना दिया। धरने के बाद अंबेडकर सेना के प्रदेशाध्यक्ष हरी सिंह बंसल की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि इस एक्ट में कोई संशोधन उन्हें मंजूर नहीं है।
विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि नए संशोधन के तहत एससी, एसटी वर्ग पर अत्याचार बढ़ने की आशंका बढ़ जाएगी। यदि इस वर्ग के पीड़ित व्यक्ति की तत्काल रिपोर्ट दर्ज न हो, आरोपी को अग्रिम जमानत मिल जाए, आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना न की जाने जैसे आदेश लागू हुए तो निश्चित ही देश में एससी, एसटी वर्ग पर अत्याचार और बढे़ंगे। धरना-प्रदर्शन में अंबेडकर विकास समिति के प्रधान प्रेम लाल बंगा, डॉ. अंबेडकर कल्याण समिति सायर डोबा के अध्यक्ष रीठू राम, सचिव संजीव कुमार, गुरु रविदास सभा बैरी रजादियां के प्रधान तुलसी दास बंसल, मदन लाल, दिनेश, दयाल दत्त, तेज प्रकाश, केशव भवानी, मुनीश, देशराज बंसल सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

एससी/एसटी वर्ग के विभिन्न संगठनों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर में बैठक की। इसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता दिनेश, समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता अनूप भाटिया, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश कौंडल, वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार, सचिव अनिल किशोर, विकास बादल, बीडीसी सदस्य दौलत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें