फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदेश्वर पांडेय बने ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के चुनाव संपन्‍न - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय अब भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष बन गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के चुनावों में आनंदेश्वर पांडेय ने प्रतिद्वंद्वी को एक तरफा मुकाबले में शिकस्त दी। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर डॉक्टर नरेंद्र ध्रु्व बत्रा और महासचिव पद पर राजीव मेहता निर्विरोध चुने गए।

भारतीय हैंडबॉल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष बनने से हैंडबॉल जगत में खुशी की लहर है। वहीं हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने कहा कि पांडेय खेल के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। इस कारण आज वो भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनीष राणा, सीईओ डॉक्टर प्रवेश शर्मा, प्रवक्ता कर्ण चंदेल आशोक भुट्टो, दलीप सिंह, वीरेंद्र शर्मा, डीडी तनवर, दीपक ठाकुर, मनोज ठाकुर, अशोक गौतम, वीरेंद्र, रफीक, संजय कौशल, सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अजनेश चौहान, स्नेहलता, मेनिका पाल, निधि शर्मा, बबीता, ज्योति, दीक्षा, शिवानी के साथ हैंडबॉल खिलाड़ी दीपा, शैलजा, शिवानी, वरुण, गौरव, अमित आदि ने आनंदेश्वर पांडे को भारतीय ओलंपिक संघ का कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें