फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
कंदरौर से हमीरपुर के लिए डबल लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण घुमारवीं में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। निर्माण के दौरान पानी की पाइपें टुट चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी विभाग के ओर से पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इससे लोगों को मजबूरी में टैंक से पानी मंगवाना पड़ रहा हैं। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी के द्वारा पहले भी इस लाइन को तोड़ा था तो उस समय भी कई दिनों तक शहर के लोग पानी के लिए तरस गए थे।
विज्ञापन


घुमारवीं बाजार में खोदाई करके सड़क को चौड़ा करने का कार्य कर रही थी कि बीच मे पानी की मेन पाइप को भी जेसीबी से कई जगह से टूट जाने के कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ गई है। लाखों लीटर पानी सड़क पर वह रहा है। इसके बाद भी प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं।

लोगों ने संबधित विभाग के आला अधिकारियों से बात की तो उनका ढुलमुल रवैया ही सामने आ रहा है। लोगों की चिंता से बेफिक्र है। स्थानीय लोगों रमजान, विशाल भारद्वाज, विशाल चौहान, विशाल सोनी, नरेद्र ठाकुर, अनिल कुमार, दलजीत ठाकुर, रवि ठाकुर, घुमारवीं अस्पताल वाले क्षेत्र के लोगों इंद्र देव शर्मा, सुनील कुमार, एसके लखनपाल, आईएस चौहान का कहना है कि पानी की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा हैं।

मजबूरी में टैंक में पैसे देकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग चाहता तो तुंरत से लाइन को जुड़वाकर पानी सुचारू रूप से लोगों को तुहैया करवा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में एक्सईएन अंरविद सूद ने कहा कि मामला ध्यान में आ गया है। जल्द लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम अनुपम ठाकुर ने कहा कि संबधित विभाग से बातचीत कर के समस्या का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए जाएगे। ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें