फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्लों में मिले रंगड़, फिंकवाई मिठाइयां

विज्ञापन
sweets - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
त्योहारी सीजन पर मिठाइयों की दुकानों में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला के कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान विभाग की दबिश में कई दुकानों में रखी मिठाइयों में मरे हुए रंगड़ पाए गए जबकि कई जगहों पर खराब मिठाइयां बेची जा रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई क्विंटल मिठाइयां मौके पर ही फिंकवाई। जबकि कारोबारियों को भविष्य में मिठाइयों को ढककर रखने और ताजी मिठाइयां बेचने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने तलाई, झंडूता, बरठीं और बल्हसीणा के बाजारों में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगहों पर तो मिठाइयों में गुणवत्ता सही पाई गई जबकि ज्यादातर जगहों पर बासी और बदबूदार मिठाइयां बेची जा रही थी। तलाई में स्वास्थ्य विभाग की नामित अधिकारी सविता ठाकुर की अगुवाई में टीम ने निरीक्षण किया। यहां पर टीम ने पाया कि एक दुकानदार ने बाबा बालकनाथ के रोट बेचने के लिए रखे थे। मगर उन्हें ढककर नहीं रखा गया था। रोटों पर मक्खियां बैठी थी और यह खाने लायक नहीं था। विभाग ने फौरन करीब 25 किलो रोट फिंकवाए हैं। इसके बाद टीम ने झंडूता और बल्सीणा में भी कई दुकानों का निरीक्षण किया। यहां पर टीम ने गुलाब जामुन और रसगुल्लों को फिंकवाया। इस दौरान 15 किलो मिठाई नष्ट की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मिठाई से बदबू आ रही थी जबकि उसमें मक्खियां और रंगड़ मरे हुए थे। यही हालत बरठीं की मिठाई की दुकानों में भी पाई गई। यहां पर एक दुकान में 15-15 किलो के तीन टिन के फिंकवाए गए। इन डिब्बों के भीतर भी मक्खियां और रंगड़ मरे हुए थे। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह बेहतर गुणवत्ता वाली मिठाई रखें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नामित अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सवित ठाकुर ने बताया कि बताया कि विभाग की टीम ने तलाई, झंडूता, बरठीं और बल्हसीणा में निरीक्षण के दौरान खराब मिठाइयां फिंकवाई हैं। इसके अलावा दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें