अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों में चारों विस क्षेत्रों के लिए समन्वय कमेटियों का गठन कर दिया है। कमेटी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस प्रधान कमलेंद्र कश्यप करेंगे। कमेटी वोटिंग से लेकर मतगणना तक के कार्यों को देखेगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन कौशल ने बताया कि घुमारवीं में चुनाव क्षेत्र का प्रभारी श्यामलाल श्यामू, सह प्रभारी राजेंद्र जरोड़ा, कमेटी सदस्य रतन सिंह ठाकुर, राकेश सोनी, अंजना धीमान, रीता सहगल, चुनाव क्षेत्र श्री नयनादेवी से प्रभारी अमरजीत बंग्गा, सह प्रभारी संदीप संख्यान, कमेटी सदस्य शशिकांत, कुलदीप दयोल, प्रदीप शर्मा और प्रवीण शर्मा, झंडूता चुनाव क्षेत्र से प्रभारी पवन कौशल, सह प्रभारी केडी गौतम, सदस्य रमेश कौंडल, मस्तराम वर्मा और छोटू मुनीम बनाया गया है। झंडूता चुनाव क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेंद्र ठाकुर, सदर चुनाव क्षेत्र से प्रभारी नवीन वर्मा, सह प्रभारी नंदलाल राही, कमेटी सदस्य रंजीत चौधरी, रमेश कौंडल और जीवन ठाकुर नियुक्त किए गए हैं। यह कमेटी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी ब्लॉक प्रधानों, उस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के साथ समन्वय स्थापित करके चुनाव दौरान उनके आवश्यकतानुसार कार्य, सहयोग, प्रचार और अन्य कार्यों में सहयोग करेगी। यह कमेटियों चुनाव से संबंधित अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट भी जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगी। यह कमेटियों तुरंत प्रभाव से अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर देंगी। इन कमेटियों में ब्लॉक प्रधान और कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार की संस्तुति के चलते और भी ऑडिशन की जा सकती है।