फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में मंदिर में चढ़ा रिकार्ड चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों में इस बार रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा चढ़ा। मंदिर में आज तक इतना चढ़ावा कभी एक दिन में नहीं चढ़ा है। मंदिर कर्मचारियों को इसे गिनने में दो दिन लग गए। वहीं मंदिर में सातवें मेले के दौरान 154 ग्राम 900 मिली ग्राम सोना और 5 किलो 500 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई ।
विज्ञापन

मंदिर न्याय के अधिकारियों का कहना कि आज तक मंदिर रिकॉर्ड के अनुसार एक दिन में इतनी नकदी कभी मंदिर में नहीं चढ़ी। मंदिर न्याय अधिकारी मदल चंदेल ने बताया कि मंदिर में 27 लाख 82 हजार 792 रुपये चढ़ावा चढ़ा, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि सोमवार देर शाम तक मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंदिर में मलेशिया के दो आरएम, सिंगापुर के पांच डॉलर, यूएसए का एक डॉलर सहित अन्य देशों की मुद्रा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें