फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दंपती हत्याकांड के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी किए 155 ग्राम सोना, 675 ग्राम चांदी के गहने हुए बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के सिकरोहा पंचायत के चंदपुर (भोजपुर) गांव में हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड के तीन आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपी अब जेल में रहेंगे। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से 155 ग्राम सोना और 675 ग्राम चांदी के गहने बरामद करने में सफल रही है। आरोपियों ने 8 जून की देर रात को हत्या और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मृतकों का पड़ोसी और मुख्य आरोपी भूरा राम अपने साथी संजय उर्फ मंत्री और सुमन के साथ एक दराट और पाइप ठीक करने का रेंच लेकर बुजुर्ग दंपती के घर गया था। जब बुजुर्ग महिला कमला देवी गोशाला में चारा तैयार करने के लिए गई, तो भूरा राम ने पीछे से दराट से हमला कर मौत के घाट के उतार दिया। इसके बाद रूप लाल पर दराट से वार किया। इसके बाद आरोपियों ने घर से चोरी की और नेरी के जंगल में जाकर चोरी का माल आपस मेंं बांट लिया। कुछ आभूषण वहीं पर ही छिपा दिए गए। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। संजय उर्फ मंत्री नाम के आरोपी 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सुमन नाम के आरोपी दो आपराधिक मामले दर्ज है। वह ट्रक से बैटरी, तेल चोरी सहित मारपीट के मामलों में शामिल रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों को अब न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें