फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जलशक्ति विभाग को हुआ 14 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मानसून के दौरान भारी बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय दल बिलासपुर जिले के दौरे पर है। इस दौरान शुक्रवार को लोनिवि के घुमारवीं स्थित विश्राम गृह में हुई बैठक में जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय दल के समक्ष नुकसान पर आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में जलशक्ति, लोक निर्माण, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश ने बताया कि जल शक्ति विभाग को जिले में करीब 14 करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग की पेयजल और सिंचाई की विभिन्न 236 योजनाएं बरसात के दौरान प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 27 हजार हेक्टेयर में मक्की की फसल लगाई गई थी जिसमें से लगभग 4 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की फसल को मानसून के दौरान भारी नुकसान पहुंचा। लगभग 397 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। इसी तरह दाबला-मोरसिंघी सड़क को भी 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इस मौके पर केंद्रीय दल के प्रभारी भूपेश कुमार ने कहा कि बरसात के दौरान हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल बनाया गया है। इस दल की तीन टीमें हिमाचल प्रदेश का दौरा कर नुकसान का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। बरसात से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीर से प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय दल ने घुमारवीं शहर के नजदीक राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन से 20 मीटर लंबाई के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग पर हुए एक करोड़ रुपये के नुकसान का मौके पर निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त करयालग (बद्धाघाट) कोटला-सोहणी देवी सड़क पर वर्ष 2018 में बरसात के दौरान हुए भारी भूस्खलन से अब तक 85 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है तथा यह सड़क हर बरसात में बाधित हो जाती है। इसका भी केंद्रीय दल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, तहसीलदार गोपाल शर्मा, एससी जलशक्ति विभाग विजय ढडवालिया, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश वैद्य, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दीपक कपिल व जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र सांख्यान सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें