फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक सवार दो युवकों से पकड़ा 13.39 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट कहलूर पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई,बाइक व इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस के नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने गांव जंडोरी के समीप कार्रवाई करते हुए दो बाइक सवार युवकों को 13.39 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जंडोरी में दो युवकों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 13.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और अन्य संबंधित सामान भी बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान धनपत उर्फ गोल्डी और रोहित कुमार उर्फ रोतू निवासी गांव बरोठा डवाला, डाकघर तरसूह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान बरामद चिट्टे के स्रोत, खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिला पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। साथ ही लोगों से भी नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें