फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में गूंजे सबद कीर्तन के बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी के क्रम में रविवार सुबह चार बजे तमाम श्रद्धालु नगर के माठखेड़ा रोड सिथत प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र हुए। सबद-कीर्तन के साथ ही प्रभातफेरी शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में सबसे आगे निशान साहिब लेकर एक युवक चल रहा था। उनके पीछे संगत सबद- कीर्तन करते और गुरुवाणी सुनाती चल रही थी। प्रभातफेरी माठखेड़ा रोड से होती हुई नगर के मुख्य चौराहे से सिनेमा रोड होती हुई नगर के मोहल्ला शांति कालोनी निवासी सुरजीत सिंह के आवास पर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर और जलपान कराकर स्वगत किया गया।
जलपान के बाद प्रभातफेरी पुन: गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हो गई। प्रभातफेरी में सुरजीत सिंह, धर्म सिंह, तरसेम सिंह, तीरथ सिंह, बलवीर सिंह चौहान, जागीर सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह चौहान, बलविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें