फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अक्तूबर को राजीव बिंदल रानीकोटला में सुनेंगे जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। समस्त विभागों के अधिकारी जनमंच कार्यक्रम के दौरान आम लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित अवधि में करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं को सभी अधिकारी महत्वपूर्णता से लें और समस्याओं का समाधान सही रूप से करना सुनिश्चित बनाएं।
अब तक जिला में चार जनमंच कार्यक्रम स्वारघाट, झंडूता, घुमारवीं और बिलासपुर सदर में आयोजित किए जा चुके हैं और इस दौरान लोगों की ओर से जो भी समस्याएं कार्यक्रम के दौरान उठाई गई थीं उनका समाधान प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में संबंधित जिला अधिकारियों के द्वारा संभव बनाया गया था।
विज्ञापन

पांचवें जनमंच कार्यक्रम के लिए अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर आई समस्याओं और शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका पूर्ण रूप से निपटारा करना सुनिश्चित करें। अगला जनमंच कार्यक्रम 7 अक्तूबर को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के रानीकोटला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे।
विज्ञापन

पांचवें जनमंच कार्यक्रम में 13 पंचायतें रानीकोटला, छकोह, घ्याल, डोभा, जुखाला, कोटला, नम्होल, पंजैलखुर्द, साइंखारसी, सिकरोहा, सोलधा, सुई सुरहाड़, स्योहला विशेष रूप से चिन्ह्ति की गई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें