फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रुद्र बिलास किसान सहकारी चीनी मिल के श्रमिकों ने छह माह का वेतन, ओवरटाइम व बोनस दिलाने की मांग को लेकर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जीएम को ज्ञापन भी दिया। जीएम ने मिल चलने पर भुगतान देने की बात कही। श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आठ सितंबर को छह माह का वेतन आदि दिलाने की मांग को लेकर रुद्र बिलास चीनी मिल के श्रमिकों ने मिल में हंगामा कर प्रबंधतंत्र के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीए का घेराव करते हुए सोमवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे चीनी मिल के तमाम कर्मचारी मिल में प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र हुए। उन्होंने छह माह से वेतन न मिलने, ओवरटाइम, बोनस देने की मांग को लेकर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि वेतन न मिलने से करीब छह सौ परिवार भुखमरी की हालत में पहुंच गए हैं। इसके बाद प्रधान प्रबंधक डीपी सिंह धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने कर्मियों से बातचीत की। कर्मियों ने उन्हें ज्ञापन देकर वेतन, बोनस, ओवरटाइम आदि का भुगतान 30 सितंबर तक न करने पर दो अक्तूबर से पूर्ण रुप से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। जीएम ने कहा कि फिलहाल उनके पास धन नहीं है और वह शासन से धन मंगाने के लिए प्रयासरत हैं और शीघ्र ही धन के आने की संभावना है और धन के आते ही सभी को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस बात पर भड़के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। प्रदर्शन करने वालों में गुरप्रताप सिंह, बलजीत सिंह, सरवन सिंह, लवप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह, हरिओम, अमरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें