फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई व बढ़ते अपराध के खिलाफ सपाइयों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी। समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सोमवार को जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां के नेतृत्व में तहसील में एकत्र हुए। सभी ने शांतिपूर्वक ढंग से प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों व बढ़ती महंगाई आदि को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डीएस गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, बढ़ते अपराध, घोटालों, पिछड़े व दलितों का उत्पीड़न आदि के प्रति विरोध प्रदर्शित किया। एसडीएम ने ज्ञापन संबंधित तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनीता यादव, आरिफ खां आरोमा, शिव कुमार गुप्ता, नवी अहमद शाह, गुच्छन खां, जगवीर सिंह, वेदप्रकाश गंगवार, बृजपाल सिंह यादव, चंपत सिंह यादव, जुगनू, आसिम खां कक्कू, जगमोहन सिंह, जमीर अहमद खां, जफर सुखनैन, बाबू खां, डा शकील खां, मोहम्मद फरीद आदि मुख्य थे। केमरी में मोहम्मद हारुन के प्रतिष्ठान पर हुई ट्रक ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों से कारोबार प्रभावित होने पर रोष जताया गया। सभी ने आज हड़ताल पर जाने की ऐलान किया। इस मौके पर परवेज अली, कयूम राजा, मोहम्मद हसन, निसार अहमद, जाकिर अली, हाजी पुत्तन, उस्मान अली आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें