फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम का पानी खेतों में घुसा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कई दिनों से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ रहा है। खेमरी की मिनी भाखड़ा डैम में उफान होने से पानी क्षेत्र के खेतों में फैल गया। एसडीएम डीएस गुप्ता ने रात में डैम के पटले हटवाए तथा डकरा नदी के अस्थायी पुल का तकनीकी अधिकारियों के साथ जायजा लिया। नदियों में जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों एकड़ खेतों की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से लगातार बारिश होने से क्षेत्र की नदियों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी भाखड़ा, पीलाखार, सैंजनी, डकरा, कुल्ली आदि नादियों में भी जल स्तर बढ़ा है। नादियों का पानी किसानों के खेतों में भी भारी मात्रा में घुस रहा है, जिससे सैकड़ों एकड़ धान, गन्ना आदि फसलें पानी में डूब गई हैं। नगर में भाखड़ा डैम के पटलों को नहर विभाग ने आज भी खोला। ताकि, पहाड़ों से आने वाला पानी तेजी से नदी में जा सके। ग्राम खेमरी, पिपलियानाव, हामिदाबाद, शिवनगर, रामनगर, चंदायन, हामिदनगर, सिहोर आदि गांवों के लोगों ने बीती रात एसडीएम से शिकायत की कि खेमरी मिनी डैम के पटले न हटने से पानी खेतों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। एसडीएम रात में ही नहर विभाग के अधिाकरियों के साथ मौके पर पहुंचे और पटले हटवाए।
अन्य नदियों का पानी ग्राम नबाबगंज, चकफेरी, रतनपुरा, कादरीगंज, बौसेना, रामनगर, खेांदलपुर, विसारतनगर, मुल्लाखेड़ा, सदराखेड़ा, खुबियानगल, मुंडिया खुर्द, पंजाबनगर समेत बीस से अधिक गांवों के जंगल में फसलों में घुस गया है। एसडीएम ने सोमवार को हाईवे अथारिटी के अधिकारियों के साथ ग्राम पंजाब नगर की डकरा नदी के अस्थायी पुल का निरीक्षण किया और पुल को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। खजुरिया- गोधी मार्ग, पंजाबनगर-सदराखेड़ा रोड, खजुरिया-पिपलिया विजयनगर रोड पर आज भी खेतों में भरा पानी रोड से गुजरा। नगर की सिंह कालोनी, खेंादलपुर, संतनगर कालोनी, शिव कालोनी आदि मोहल्लों जलभराव आज भी रहा। एसडीएम ने माठखेड़ा रोड पर बाईपास के पास जलभराव वाले क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया और बाढ़ चौकी प्रभारियों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें