फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आये
डेंगू से ग्रस्त छह मरीज हुए अस्पताल में भर्ती, 268 पहुंचा आंकड़ा
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम बैठकें और रणनीति हो रही फेल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो माह के भीतर बिलासपुर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 268 पहुंच चुका है। जबकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम बैठकें, लोगों को जागरूक करने की योजना व अन्य योजनाएं खोखली साबित हो गई हैं। जबकि छह मरीज डेंगू के बुखार से ग्रस्त जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। रविवार व सोमवार दो दिनों में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सवाल है कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की रणनीति क्यों काम नहीं कर रही है। क्या केवल सुर्खियां बटोरने को लेकर ही बैठकें व रणनीतियां बनाई जा रही हैं। ऐसे में अगर डेंगू का वायरस बेकाबू होकर तांडव करने लग जाएगा तो इसका कौन जिम्मेवार होगा। सरकार को भी चाहिए कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए डेेंगू के खात्मे के इंतजाम करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके चौधरी ने बताया कि रविवार को 9 और सोमवार को 5 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 50 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 6 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। अब तक 268 डेंगू के मामले दर्ज किए गए जिनमें से 218 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर 170 घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 51 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
--------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें