बिलासपुर।
बिलासपुर और ऊना के राज्य खेल छात्रावासों के लिए दो दिनों तक चलने वाले ट्रायल के पहले दिन प्रदेश भर से करीब 500 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर में सुबह से ही खिलाड़ियों का उमड़ना शुरू हो गया था। देर शाम तक खिलाड़ियों के ट्रायलों का आयोजन चलता रहा।
पहले दिन हॉकी, हैंडबाल और कबड्डी के ट्रायल हुए। इनमें प्रदेश भर के करीब 500 खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया। कबड्डी कोच रत्तन ठाकुर और शिमला के अशोक, हैंडबाल कोच मंडी के अशोक कुमार और कुल्लू के मनोज तथा हॉकी कोच प्रदीप कालिया और ऊना के आशीष ने इन ट्रायलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम कौंडल ने बताया कि 13 जून को एथेलेटिक्स, जूडो, वॉलीबाल और कुश्ती खेलों के लिए ट्रायल होंगे।