फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारा के अंकुर पटियाल बने सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत के स्वारा गांव के 26 वर्षीय अंकुर पटियाल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट पास आउट हुए अंकुर पटियाल की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंकुर के अफसर बनकर घर आने पर गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


9 दिसंबर को देहरादून मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड में अंकुर को लेफ्टिनेंट की उपाधि से नवाजा गया। जहां उसकी माता मनोरमा, पिता गजेंद्र पटियाल, चाचा बलवंत पटियाल, चाची संतोष व मामा बलवीर भी उपस्थित रहे।

माता-पिता का इकलौता बेटा अंकुर बचपन से ही खेलों का शौकीन था। 14 वर्ष की आयु में अंकुर का चयन ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी फैजाबाद की हैंडबाल टीम के लिए हुआ था। साढ़े 17 वर्ष की आयु पार करते ही एक सैनिक सिपाही के रूप में सेवाएं देने के बाद फौज में कमीशन पास किया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका में भी सेवाएं दीं। अंकुर ने बताया कि उसकी तैनाती 24 राजपूत रेजिमेंट पानागढ़ बेस्ट बंगाल में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौज में फैजाबाद सेंटर में खेल की बारीकियां सीखाने वाले सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट राजेश मेहता ने बताया कि अंकुर पटियाल पर उन्हें नाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें