फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सदर पंचायत चुनाव के लिए 25 में से 13 सीट महिलाओं के लिए

Wed, 08 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने पंचायत समिति सदर बिलासपुर के 25 वार्डों के लिए आरक्षण की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सूची के अनुसार, कुल 25 वार्डों में से 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक बरमाणा महिला, पंजगाईं महिला, धौण कोठी अनारक्षित, हरनोड़ा अनुसूचित जाति, धार-टटोह अनारक्षित, डोबा अनुसूचित जाति, साई-खारसी महिला, सुई सुरहाड़ महिला, छकोह महिला, सिकरोहा महिला, नम्होल महिला, घ्याल महिला, मैहथी अनारक्षित, राजपुरा अनारक्षित, जुखाला अनारक्षित, बंदला अनुसूचित जाति, बिनौला अनारक्षित, दयोली अनुसूचित जाति महिला, निचली भटेड़ अनुसूचित जाति महिला, बेलना ब्राह्मणा अनारक्षित, चांदपुर महिला, बामटा अनुसूचित जाति महिला, रघुनाथपुरा अनारक्षित, कल्लर महिला, छड़ोल अनारक्षित रहेगा। एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने बताया कि आरक्षण की यह सूची निदेशक पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार की गई है। इस अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों, जिनमें राज्य निर्वाचन आयोग, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और खंड विकास अधिकारी शामिल हैं, को आगामी कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें