फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाके में शराब, बीयर की पकड़ीं 124 पेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से बाहरी राज्यों में ले जाई जा रही थी शराब
विज्ञापन

दो चालकों पर मामला दर्ज, दोनों पिकअप भी की जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा पुलिस ने दो पिकअप से शराब और बीयर की 124 पेटियां बरामद की हैं। शराब के साथ दोनों पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी चालकों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब को अवैध रूप से दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था। पुलिस के दल ने शुक्रवार शाम बिलासपुर-मंडी मार्ग पर सलापड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच पिकअप को रोका गया। उसका तिरपाल हटाकर देखने पर 19 पेटी अंग्रेजी शराब की पाई गई। इसके कुछ देर बाद एक और पिकअप को रोका गया। उसमें 100 पेटी देसी शराब, दो पेटी अंग्रेजी शराब और तीन पेटी बीयर की बरामद हुई। दोनों गाड़ियों के चालकों से बरामद शराब के दस्तावेज मांगे गए तो वे पेश नहीं कर पाए। आरोपी चालकों की पहचान देवराज निवासी गांव सिहड़ा डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर और सुरेश कुमार गांव कांडी डाकघर चौकी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें