फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने पर होटल और धर्मशाला होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई को साफ-सुथरा व सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर पंचायत तलाई ने कमर कस ली है। क्षेत्र में गंदगी न पसरे और गंदगी के कारण कोई बड़ी बीमारी यहां पर न फैले के चलते नगर पंचायत ने क्षेत्र वासियों को कड़े आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में साफ कहा गया है कि अगर कोई भी धर्मशाला, होटल व अन्य दुकानदार नालियों व शहर में कूड़ा फेंकते हैं तो उनके चालान काटें जाएंगे। वहीं, धर्मशालाओं और होटल द्वारा अपने सेप्टिक टैंकों को अगर नालियों में छोड़ा जाता है तो संचालकों की धर्मशालाओं को सीज भी कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शाहतलाई में बाबा बालक नाथ के तपोस्थली मंदिरों में दर्शनों के लिए सारा साल देश-विदेशों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इससे नगर पंचायत में स्थित धर्मशालाओं के संचालक व होटल मालिक शौचालयों के सेप्टिक टैंकों से ओवरफलो हो रही पाइपों को सीधे नालियों में फेंक देते हैं। वहीं, यह कार्य अधिकतर संचालक रात के अंधेरे में करते हैं जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी बदबू और बीमारियों के फैलने का भय उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल ने बताया कि उनका उद्देश्य बाबा बालक नाथ की धार्मिक नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। अगर कोई पंचायत के नियमों की उल्लंघना करता है जो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंदगी फैलाने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें