फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में कामगारों को बांटी गई 100 साइकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड व श्रम विभाग बिलासपुर के सौजन्य से कामगारों को प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने 100 साइकिलें, 55 इंडक्शन चूल्हे और 28 सोलर लैंप बांटे।
रणधीर शर्मा ने इस अवसर पर वन एवं चेतना प्रशिक्षण केंद्र स्वारघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे में हजारों कामगारों को कल्याण बोर्ड की तरफ से बहुत सी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश की जयराम सरकार व केंद्र की मोदी सरकार के बेहतर तालमेल से हिमाचल राज्य व भारत देश नई बुलंदी की तरफ बढ़ता जा रहा है। 2019 के लोक सभा चुनावों में भाजपा हिमाचल से सभी चारों सीटें जीतकर दोबारा से मोदी के हाथों में देश की बागड़ोर सौंपेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रम विभाग बिलासपुर की तरफ से पंजीकरण सहायक सुमित शर्मा व जागृति शर्मा तथा नयनादेवी भाजपा के मंडलाध्यक्ष कै. चौधरी राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आशुतोष शर्मा व जैमल सिंह ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला बिलासपुर के अध्यक्ष व प्रदेश कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण लाल चंदेल, राम कुमार शर्मा निदेशक फॉरेस्ट कारपोरेशन, नयनादेवी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा कल्पना शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें