फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मोनिक स्केलपल मशीन से बिलासपुर में हुआ ऑपरेशन

विज्ञापन
qwake fake doctor
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सूबे का बिलासपुर अस्पताल आधुनिक तकनीक से जुड़ गया है। यहां पर पहली बार एक ऐसी आधुनिक मशीन स्थापित की गई है जो कैंसर के रोगियों सहित अन्य सभी ऑपरेशनों के लिए कारगर सिद्ध साबित होगी। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 13 लाख की लागत से हॉर्मोनिक स्केलपल मशीन शुरू हो गई है। इस मशीन से अस्पताल के विशेषज्ञों ने ऑपरेशन करना भी शुरू कर दिया है।
बीते गुरुवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर मेें तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश आहलूवालिया और एमडी सर्जन डॉ. ऋषि नाभ ने पीते की पत्थरी का इस मशीन से सफल ऑपरेशन किया है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि यह मशीन सूबे के सिर्फ मेडिकल कॉलेज में स्थापित है। सूबे के किसी भी अस्पताल में यह मशीन नहीं है। वहीं, सफल ऑपरेशन करने के बाद बिलासपुर अस्पताल एक मात्र ऐसा अस्पताल बन गया है कि जहां पर इस मशीन से ऑपरेशन हुआ है। वहीं, यह मशीन कैंसर से पीड़ित मरीजों के लाभदायक है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो कैंसर मरीजों का ऑपरेशन करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी जिसके चलते कई बार तो ऑपरेशन के समय मरीज से काफी ब्लीडिंग होती थी जिससे कई बार मरीज को खून भी चढ़ाना पड़ता था लेकिन अब इस आधुनिक मशीन से न तो ब्लीडिंग होगी और न ही चीर फाड़ के लिए कोई उपकरण का उपयोग होगा। गुरुवार को हॉर्मोनिक स्केलपल मशीन से हुए पीते के सफल ऑपरेशन में सीनियर एमडी सर्जन डॉ. राजेश आहलूवालिया, एमडी सर्जन डॉ. ऋषि नाभ, एनेस्थीसिया डॉ. मुकेश, उमेश, स्टाफ नर्स संतोष, रोमा चंदेल उपस्थित रहे।
इनसेट---
क्या है हॉर्मोनिक स्केलपल ऑपरेशन मशीन
एक हॉर्मोनिक स्केलपल मशीन कंपन के माध्यम से ऑपरेशन करती है। साधारण मशीन अगर एक ऑपरेशन करने के लिए 2 घंटे का समय लगाती है तो यह मशीन उसी समय को लगभग 50 मिनट में पूरा कर देगी जिससे चिकित्सकों का भी समय बच रहा है और मरीजों को भी इस आधुनिक मशीन की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

इनसेट...
मशीन से किया पीते की पत्थरी का ऑपरेशन
हॉर्मोनिक स्केलपल मशीन सूबे के सिर्फ बिलासपुर अस्पताल में ही इसकी सुविधा है। 13 लाख की लागत से यह मशीन स्थापित की गई है। गुरुवार को पीते की पत्थरी का इस मशीन से सफल ऑपरेशन किया गया है।
...डॉ. राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें