फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम ने एक दिन में कमाए 5 लाख रुपये

विज्ञापन
HRTC
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। दीपावली सीजन खत्म होते ही रविवार को बिलासपुर जिला के अधिकतर बस अड्डे पूरी तरह से लोगों की भीड़ से भरे रहे। त्योहारी सीजन के चलते लोग अपने घरों में आए हुए थे, जिसके चलते रविवार को लोग अपने कार्यरत क्षेत्रों की तरफ रुख करते नजर आए। बिलासपुर पथ परिवहन निगम के रूटों की बसें सभी बुक थीं। इसके चलते निगम ने अपने स्तर पर ही घुमारवीं और बिलासपुर से 40 अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों के लिए शुरू कर दीं। घुमारवीं से निगम ने 5 बसें चंडीगढ़, तो 3 बसें बद्दी के लिए भेजीं। वहीं, बिलासपुर बस अड्डे से 22 बसें चंडीगढ़, 6 बसें बद्दी, 3 बसें शिमला और 1 बस दिल्ली के स्पेशल भेजी।
विज्ञापन

वहीं, बिलासपुर पथ परिवहन निगम के आरएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि एक दिन में ही निगम को पांच लाख रुपये तक का लाभ पहुंचा है। वहीं, इस मौके पर छुट्टी पर गए कुछ कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया था ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। बता दें कि बिलासपुर से ही हजारों की तादाद में लोगों ने रविवार को बसों में सफर किया है। वहीं, कुछ बसों की तो दीपावली से पहले ही लोगों ने एडवांस बुकिंग करवा रखी थी जिसके चलते अधिकतर लोगों को बसों में सीट नहीं मिली। इस दौरान इन सारी परेशानियों को देखते हुए निगम ने अपने स्तर 40 अतिरिक्त बसें चला दीं जिससे बिलासपुर निगम को लाखों रुपये का लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन

इनसेट...
बिलासपुर पथ परिवहन निगम ने रविवार को 40 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इन बसों से निगम को 5 लाख तक का अतिरिक्त लाभ मिला है।
-पवन कुमार शर्मा, आरएम, बिलासपुर डिपो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें