फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार सीएम से मिलने के बाद नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार सीएम से मिलने के बाद नहीं मिली राहत
विज्ञापन

भाखड़ा विस्थापितों की बिलासपुर में आयोजित बैठक में जताया रोष
कहा, तीन सप्ताह में अगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए तो जाएंगे कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में समिति के महामंत्री जय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि सदर विधायक के नेतृत्व में विस्थापितों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से 3 बार मुलाकात की लेकिन फिर भी बिलासपुर के लोगों को अतिक्रमण और गृह कर मामले में कोई राहत नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि यदि 3 सप्ताह के भीतर दोनों मामलों में सरकार ने कोई राहत नहीं दी तो विस्थापितों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। बैठक में नगर के वार्ड उपसमितियों के माध्यम से भाखड़ा विस्थापित समिति की ओर से करवाए जा रहे विस्तृत विस्थापित सर्वेक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही शेष बच गए वार्डों में भी इस सर्वेक्षण को शीघ्र पूरा करके यह जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है कि किस-किस विस्थापित परिवार को पुराने नगर की सारी संपत्ति ले लेने के बाद भी सरकार की ओर से क्या-क्या प्राप्त करना शेष है ताकि उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अमृत लाल नड्डा, जेके नड्डा, देवीराम वर्मा, अशोक कमल, अमर सिंह कौंडल, ओंकार दास जेके नड्डा, देवी राम शर्मा, अशोक कमल, अमर सिंह, राम भरोसा, राजपाल, अमृत लाल, श्याम लाल, हरेंद्र मोहन, हरीश चंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह, नानक राम, नंद लाल कौंडल, ओम प्रकाश मेहता, प्रेम लाल, कुलदीप सिंह, अमरजीत पंवार, रसीद अहमद, प्रेम चंद, नंद किशोर, राज टाडू, विक्रम जीत और प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें