फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हुआ ठप, बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली(बिलासपुर)। छड़ोल-जामली-गंभरपुल व गंभरोला के पास पहाड़ों से ल्हासे गिरने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे ठप हो गया है। कई जगहों पर भारी मलवा आ जाने से विभाग एक तरफा ही यातायात को बहाल कर पाया है। इससे वाहनों की गति कम हो गई। खबर लिखे जाने तक भी हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया था। ल्हासे गिरने वाली जगहों पर से एक-एक करके वाहनों को भेजा जा रहा था। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही जिसे बाद में कड़ी मशक्कत के बाद चंडीगढ़ के लिए भेजा गया।
सोमवार सुबह सात बजे मूसलाधार बारिश ने छड़ोल, जामली, गंभरपुल व गंभरोला के पास एकाएक ही पहाड़ों से मलवा, पत्थर व पेड़ हाईवे पर आ गिरे जिससे देखते ही देखते हाईवेे के दोनों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नेशनल हाईवे पूरी तरह से ठप हो गया। प्रशासन को खबर लगते ही मौके पर बचाव दल भेजा गया। लोनिवि की जेसीबी मौके पर कर्मचारियों सहित पहुंच गई। इसके बाद हाईवे को खोलने का कार्य शुरू हुआ। विभाग व प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद सुबह करीब दस बजे के बाद हाईवे को एक तरफा वाहनों के लिए खोला गया लेकिन जाम इस कदर लग गया था कि वाहनों में सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इनसेट----
लंबे रूट की बसें और एंबुलेंस फंसी रही
लंबे रूट की बसें सड़क बंद होने के कारण घंटों जाम में फंसी रही। सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार जाने वाली बसों के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ से मंडी, कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाली बसें भी जाम में फंसी रहीं। इसके अलावा मंडी से चंडीगढ़ मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे बाद में एक तरफा यातायात बहाल करने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन

इनसेट----
विभागों को किया गया अलर्ट
उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि आपदा पर प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए हैं। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। हाईवे को किसी भी तरह बंद न होने दिया जाए इसके लिए लोनिवि को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर 24 घंटे जेसीबी तैनात करने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें