फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 16 नए मामले दर्ज : डॉ. परविंद्र

विज्ञापन
doctor and Patient
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि सोमवार को डेंगू के 16 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 6 मामले बिलासपुर शहर से और 6 मामले मारकंडे से, 2 मामले झंडूता से और दो मामले मंडी से दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 74 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से डेंगू से पीड़ित 3 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से वार्ड नंबर 1 से 11 में जाकर 143 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें 88 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें