बिलासपुर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
समारोह में अभिषेक, आसिफ, अक्षय, रोहित राणा, अंकित, ऋषभ, रोहित कुमार, प्रांकित, शुभम, शौर्य, रजत, अभय और खेमराज ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, तिरंगा नृत्य, डांडिया नृत्य, आतंक शीर्षक लघु नाटिका और समूह गान की प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। आज नशा युवाओं को अपनी जकड़ में ले रहा है। इससे बचने की जरूरत है। इसके लिए अध्यापकों सहित अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमारी शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विक्रम ठाकुर, जिला खेल अधिकारी श्याम कौंडल, ओम प्रकाश गर्ग, रामलाल पुंडीर, चमन गुप्ता, अनूप शर्मा, सुधीर गौतम, विजय कंवर, कमल, सुमन सोनी, काजल ठाकुर, शैलजा, बबिता, गुरु प्रताप, संजय और सोहन लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।