फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार के समक्ष उठाए जाएगी अध्यापकों की समस्याएं: संघ

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर अध्यापकों के हितों की पैरवी नई सरकार के समक्ष सकारात्मक तरीके से करेगा।
विज्ञापन


संघ के जिला प्रधान राकेश कुमार संधू, प्रदेश परिवेदना समिति के उपाध्यक्ष नरवीर सिंह चंदेल, वरिष्ठ उपप्रधान अमरजीत सिंह, उपप्रधान देशराज, महासचिव यशवीर राणावत, संयुक्त सचिव निक्कू राम बंसल, प्रेस सचिव सेना पाल संधू, वित्त सचिव सुभाष चंद चौधरी, खंड घुमारवीं द्वितीय प्रधान रामपाल बंसल, सदर खंड प्रधान श्यामलाल ठाकुर, संतोष कुमारी ने कहा कि पिछली सरकार के समय में कर्मचारियों का शोषण हुआ है, उससे निजात दिलाने के लिए अध्यापक की मांग को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि लंबे समय से लंबित मांगों को निपटाया जा सके। राकेश संधू ने कहा कि हिमाचल राज्य अध्यापक संघ प्रदेश में कार्यरत समस्त शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन


सरकार के समक्ष पहले ऐसी मांगों को रखा जाएगा। जिसके चलते सरकार के ऊपर किसी प्रकार का वित्तीय बोझ नहीं पड़े। पुरानी पेंशन स्कीम को प्रदेश स्तर पर लागू करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता लाभ देने और प्रथम नियुक्ति व पदोन्नति के समय दो वर्ष का प्रोबेशन पीरियड खत्म करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें