फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां नयना देवी के दरबार में उमड़े 12 हजार श्रद्धालु, बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दिवाली के बाद बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की आवाजाही, मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों को कारोबार में सुधार की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में वीरवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में चल रहे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।
दिवाली के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। इसका असर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में भी देखने को मिला था। श्रद्धालुओं की आवाजाही कम होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ था। हालांकि, दिवाली के बाद अब धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इससे मंदिर क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है और दुकानदारों को भी कारोबार में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार बाबू, सुरेश, मनु और संजीव ने बताया कि दिवाली के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने से कारोबार में गिरावट आई थी। अब पिछले कुछ दिनों से मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ रही है। इसका सकारात्मक असर बाजार के कारोबार पर भी पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में कारोबार में और सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वीरवार को मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। वहीं, मंदिर क्षेत्र के बाजारों में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। दुकानदारों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी, जिससे बाजार में रौनक के साथ कारोबार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें