बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित ट्राइल में गोला फेंकता प्रतिभागी । संवाद
-बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित हुए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को लुहणू के बिलासपुर मैदान में राष्ट्रीय पैरा एथलेक्सि प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में 11 जिलों से 120 पैरा एथलीट प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ट्रायल में प्रतिभागियों ने दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित अन्य इवेंट में दमखम दिखाया। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव व संस्थापक ठाकुर ने बताया कि इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शेड्यूल नहीं आया है। यह चेन्नई या हरियाणा में हो सकती है। बताया कि ट्रायल में प्रतिभागियों नेपूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने सभी सदस्यों का भी ट्रायल सफल बनाने के लिए आभार जताया। इस मौके पर एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन बलवंत, सदस्य जीतेश्वर दत्ता, सुभाष चौहान, अनिल संख्यान, बिलासपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित संत गौतम, सचिव रचना कुमारी, उपाध्यक्ष विद्यासागर भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित ट्राइल में गोला फेंकता प्रतिभागी । संवाद