बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी, 3 साल के बच्चे और एम्स के वर्करों व कर्मचारियों सहित जिले में कोरोना से 119 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं झंडूता के बरसंड गांव की 70 वर्षीय महिला की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। 26 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
शुक्रवार को रैपिड एंटीजन के 415 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आईजीएमसी भेजे गए 285 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि हरनोड़ा से 35, 40 वर्षीय, एम्स कोठीपुरा से 33, 44, चंगर से 17, बेनला से 46, दिनान से 26, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 42, समोग से 65, धोलरा सेक्टर से 20, बागी बिनौला से 46 वर्षीय, जेएनवी कोठीपुरा से 43, हाउस नंबर 136 लखनपुर से 34, समलेटा से 36, राजपुरा से 44, नियर आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं से 55, तियूण खास से 63, गुलाल से 72, बल्ली बिल्ला से 55, बागठेडू़ से 53, बल्लु से 43, गल्याणा से 16, पट्टा से 43, बरोटा से 26, कोठी से 51 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं कलरी से 25, मकारियों से 3 साल का बच्चा, 30 वर्ष की महिला, घवांडल से 36, 38, वार्ड नंबर पांच श्री नयना देवी जी से 47, ननावां से 41, 38, 12, जेएनवी कोठीपुरा से 29, रेलवे प्रोजेक्ट कंगुवाल से 36, जेएनवी कोठीपुरा से 50, मंडी मानवां से 55 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बाडनू से 32, कंधर से 32, माकड़ी से 70, सोहरा ब्यूंस से 25, खल से 17, 26, करलोटी से 9 साल का बच्चा संक्रमित हुआ।
करलोटी से 39, 40, 60, 39, 11, री से 43, रेली से 23, बद्दाघाट से 40, दून से 33, गुजरेड़ा से 60, बरठीं से 35, बलोह से 35,28, खेड़ा से 66, बरोहा से 27, रोहाल से 32, बड़ी बिल्लोर से 70, रोड़ा सेक्टर से 78 और 5 साल का बच्चा संक्रमित हुए हैं। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।