फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 1,163 अभ्यर्थियों ने दी टेट की परीक्षा

Sun, 17 Nov 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की कन्या पाठशाला में अध्यापक पात्रता (टेट) परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी । संवाद
विज्ञापन
-चार केंद्रों में हुई परीक्षा, 109 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में 1,163 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 1,272 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 109 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 801 और शाम के सत्र में 362 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बोर्ड की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में आयोजित हुई। सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स विषय की टेट की परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। दूसरे सत्र में शास्त्री विषय के लिए टेट की परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 278 में से 254, दोपहर के सत्र में 164 में से 149, कन्या पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 278 में से 260, दोपहर के सत्र में 229 में से 213, बाल पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 200 में से 174, झंडूता स्कूल में सुबह के सत्र में 123 में से 113 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें