फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नितिन चड्ढा को सौंपी बिलासपुर एनएसयूआई की कमान

Sun, 17 Nov 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नितिन चड्ढा
विज्ञापन
-ईशान ठाकुर ,रितिक सोनी को बनाया प्रदेश सचिव, अभिषेक महासचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की पंतेहड़ा पंचायत से संबंध रखने वाले नितिन चड्ढा को एनएसयूआई बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और राष्ट्रीय प्रभारी मुनीश्वर शर्मा की स्वीकृति के बाद उन्हें नियुक्ति दी है।
विज्ञापन

एनएसयूआई की ओर से जारी सूची में बिलासपुर से ईशान ठाकुर और रितिक सोनी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक भारद्वाज को प्रदेश महासचिव बनाया गया। नितिन चड्ढा 2020 से एनएसयूआई के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहें हैं। नितिन ने कहा कि प्रदेश में एनएसयूआई का उद्देश्य राज्य में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत करना है जिसमें छात्र अधिकारों, शिक्षा सुधारों और युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए जिले व प्रदेश भर में भरपूर व भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का आभार जताया। संगठन में जिम्मेदारी देने पर नितिन चड्ढा ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

नितिन चड्ढा

नितिन चड्ढा

नितिन चड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें