फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के परीक्षा परिणामों में प्राइवेट स्कूलों का रहा दबदबा

विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देतीं छात्राए ।
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं के परीक्षा परिणामों में इस बार जिले में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा रहा है। इस बार किसी भी सरकारी स्कूल के बच्चे ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान हासिल नहीं किया है। जबकि शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के रिजल्ट मंगवा लिए हैं ताकि जिले के रिजल्ट का प्रतिशत निकाला जा सके।
इस बार दसवीं के परीक्षा परिणामों में जहां एसवीएम स्कूलों से दो बच्चों ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है वहीं कोलवैली स्कूल व ग्लोरी पब्लिक स्कूल के एक-एक छात्र ने भी बोर्ड की मेरिट सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आए शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट में जिले के 11 बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाई थी लेकिन इस बार यह आंकड़ा गिरकर चार पहुंच गया है। ऐसे में यह गंभीर विषय है कि जिले में इस बार टॉप टेन में आने वाले बच्चों का आंकड़ा आधे से भी कम रह गया है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों से एक भी बच्चे का टॉप टेन में न आ पाना भी चिंता का विषय है।
एसवीएम हाई स्कूल नम्होल में पढ़े ध्रुव शर्मा ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणामों में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 98.57 प्रतिशत नंबर लेकर यह स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ग्लोरी पब्लिक स्कूल से पढ़ कर निकले विश्रुत ठाकुर ने 97.66 प्रतिशत नंबर लेकर दसवीं के परीक्षा परिणामों में सातवां स्थान हासिल किया है। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ के छात्र रक्षित ने 97.86 अंक प्राप्त कर बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणामों में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा कोलवैली पब्लिक स्कूल नैहर हरनोड़ी की स्मृति ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश वरियता सूची में सातवां स्थान ग्रहण किया है। उन्होंने कुल अंक 700 में से 685 अंक हासिल यानि 97.85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक उच्च अमर सिंह ठाकुर का कहना है कि सभी स्कूलों के रिजल्ट की डिटेल मांगी गई है। जैसे ही सूची उनके पास पहुंच जाएगी, उसके बाद पता चल पाएगा कि जिले का रिजल्ट कितना प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें