श्रीनयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी मंदिर में सोमवार को पीजीआई में ह्दय सर्जन प्रो. डॉ रोहित मनोज ने परिवार सहित माता रानी के दर्शन किए। मनोज ने माता की पूजा कर हवन कुंड में अपनी आहुति डाली।
इस अवसर पर पुजारी भरत कुमार ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। डॉ. मनोज को मंदिर न्यास की ओर से मंदिर न्यास अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा ने माता की फोटो और चुनरी देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष मनीष शर्मा, पुजारी विक्की शर्मा, पुजारी यमलेंद्र कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।