अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद की अध्यक्षता में बिलासपुर में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कारगिल हिरो, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (युद्ध सेवा मैडल से सम्मानित) को लोकसभा लोकसभा संसदीय क्षेत्र मंडी से लोकसभा का टिकट दिया जाए।
सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कारगिल विजय ऑपरेशन के दौरान 18 ग्रेनेडियर में बतौर कमान अधिकारी बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे और कारगिल की तोलोलिंग मास्कोघाटी और हिल जैसी कठिन पहाड़ियों पर तिरंगा फहराकर कारगिल विजय ऑपरेशन में जीत हासिल की। सूबेदार प्रकाशचंद ने प्रदेश के लगभग तीन लाख सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों को ध्यान में रखते हुए ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने साफ किया है कि अगर उन्हें उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाता है तो प्रदेश के पूर्व सैनिक अगली रणनीति बनाएंगे और जल्द ही उसका ऐलान करेंगे। इनका कहना है कि आजतक किसी भी सांसद ने पूर्व सैनिकों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। ऐसे में खुशाल ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया जाए।
बैठक में कैप्टन हंसराज, संजय कुमार, सीताराम, अमरनाथ धीमान, जोगेंद्र सेन, योगेंद्र पाल, हेम सिंह, धनीराम, निक्काराम, उमेश शर्मा, पृथ्वी सिंह, सूबेदार मेजर डोगर सिंह, सुखराम, बुद्धि सिंह, ज्ञानचंद, बलदेव शर्मा, राम प्रकाश गुलेरिया, रमेशचंद, राम कृष्ण, हंसराज, बख्शी राम, प्रेमलाल शर्मा, हवलदार शिव सिंह, देशराज, कृष्णलाल, रामदास भाटिया, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश नड्डा सहित कई उपस्थित थे।
----------------------------