फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल घुमारवीं में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं के कनिष्ठ वर्ग का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को आयोजित किया गया जिसमें जिला न्यायवादी विनोद कुमार भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जबकि स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने देश भक्ति के गाने गाए। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी जिसमें तन्वीं, कशिश, श्रुति, शिवम चोपड़ा, मानिक, उदय, नवीन, अर्पिता, आंचल, साक्षी, शिवांजलि, तमन्ना, प्रज्ज्वल, प्रांशुल, तविशी, अक्षित, अदम निखिल, विश्वास, आदित्य, तनिष्क, शिवांश, कौशल, कृतिका व अन्य बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नप कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, प्रधानाचार्य डीएवी बिलासपुर मोहिंद्र सिंह ठाकुर, कर्नल केके चंदेल, थाना प्रभारी शेर सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे। -------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें