फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने किया सीमएओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन परिधि गृह बिलासपुर में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महासचिव आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में युवा कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद युवा कांग्रेस के सदस्यों के साथ मिलकर आशीष ठाकुर ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया और प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आशीष ठाकुर ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का विधानसभा क्षेत्र रहा है, जहां से वह अपनी राजनीति चमका कर आज इतने बड़े औहदे पर पहुंचे हैं। सदर विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकों की भारी कमी हैं। कुहमझवाड़ व तल्याणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पिछले लगभग एक साल से कोई भी डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं दे रहा है। ऐसा ही हाल हरलोग व कुठेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं करवाई गई और 108 सेवाओं वाली गाड़ी को जल्द ठीक नहीं करवाया तथा इस क्षेत्र के लिए एक अन्य गाड़ी की व्यवस्था नहीं करवाई गई तो युवा कांग्रेस स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी। इसकी जिमेवारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें