फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस सीनियर वर्ग में बरठीं के अजय और शैफाली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला मलांगन में चल रही 26वीं खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले के समापन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त बिलासपुर ने शिरकत की। प्रधानाचार्य नरोतम धीमान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन ने उपस्थित लोगों व नन्हें वैज्ञानिकों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब 24 से 26 तक जिला स्तरीय आयोजन होगा जिसमें यहां सें चयनित उत्कृष्ट नन्हें वैज्ञानिक भाग लेंगे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार दें, नशे से दूर रखें और बच्चों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाएं। घर परिवार से लेकर पाठशाला को स्वच्छ रखें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत करें।
साइंस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान बरठीं के अजय कुमार व शैफाली जबकि दूसरा स्थान तलाई की ईशा कुमारी व संतोष ने हासिल किया है। तीसरा स्थान जेजवीं की मधू बाला व नीधि शर्मा ने प्राप्त किया है। वरिष्ठ रूरल में प्रथम अक्षिता शर्मा व अदिति शर्मा बरठीं जबकि द्वितीय स्थान शिवानी, प्रिया देवी बरोहा, तीसरा स्थान दीक्षा व कृतिका शर्मा अल्फा स्कूल बरठीं ने पाया। जूनियर रूरल में पहला स्थान अंकिता व आरती, दूसरा संस्कृति व अंजली, तीसरा सौरभ व भारती ठाकुर ने हासिल किया है।
विज्ञापन

इसी तरह एक्टिविटी कॉर्नर और मैथेमेटिक ओलंपियाड में बच्चों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक अमृत महाजन, बीडीसी शीला चंदेल, नंदलाल, प्यारू राम संख्यान, बीडीओ झंडूता विकास शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, देवानंद आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें