फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी गागल सीमेंट वर्कस ने दिया डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। एसीसी गागल सीमेंट वर्कर बरमाणा ने सुरक्षा व्यवस्था व लफार्ज होलसियम कंपनी द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों की जमीनी सत्यता का प्रबंधन वर्ग की ओर से उल्लंघन को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि एसीसी में सुरक्षा नियमों का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। अगर कोई इस संबंध में आवाज उठाता है तो कंपनी के अधिकारी आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं। इस संबंध में 151 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर उपायुक्त को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि कंपनी कार्ड पंचिंग के स्थान पर फिंगरप्रिंट पंचिंग के नाम पर 900 ठेका कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सुरक्षा नियमों के अनुसार श्रमिकों से उनके ट्रेड व क्षमता के अनुसार कार्य लिया जाए जिस प्रकार से पहले किया जाता था। ठेका श्रमिकों की मांग है कि सेवानिवृत्त हो चुके या वीआरएस प्राप्त कर चुके श्रमिकों के स्थान पर जल्द उनके आश्रितों की भर्ती की जाए। इसके अलावा पीपीई पहनने से मात्र 5 फीसदी खतरे को टाला जा सकता है। कहा कि पैकिंग प्लांट में सबसे अधिक खतरा है। धीमा जहर धूल प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कड़े कदम उठाए सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन में मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में शिव राम सांख्यान, देवी राम ठाकुर, बृज लाल ठाकुर, बाबू राम, रत्न लाल ठाकुर, बलदेव, इंद्र देव, राजेश कुमार, संतोख सिंह, सतीश कुमार, हंस राज सहित करीब 151 वर्करों ने उपायुक्त से सुरक्षा सहित अन्य नियमों को मनवाने के लिए कंपनी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें