फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक, रोहित के भजनों पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दीपक घई व अभिषेक, रोहित की जोड़ी ने अपने भजनों से श्रोताओं को खूब झूमाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पांच नंबर वार्ड के पार्षद नरेंद्र पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने संध्या की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर की।
व्यास नगर समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, चेयरमैन अविनाश कपूर, कृष्णकांत व लोकेश कौशल ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी की प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यास पूर्णिमा के अवसर पर इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम होने चाहिए व व्यास नगर समिति आए दिन ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी में भी व्यास जी के प्रति आदर भाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने व्यास नगर समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहाकि संस्था समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक व रक्तदान शिविर के साथ ही अन्य प्रकार के कार्य करती रहती है। संस्था ने बिलासपुर का नाम व्यास जी नाम पर व्यासपुर करने की मुहिम भी चलाई है। समिति समय-समय पर रक्तदान शिविर भी लगती है। संस्था के सदस्य आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल में रक्तदान भी करते हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण भी किया जाता है। इस अवसर पर संतोष जोशी, राज कुमार, गोपाल, रितेश मेहता, मुनीष आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें