फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या 211 के पार पहुंची

विज्ञापन
qwake fake doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर में डेंगू रोग ने हाहाकार मचा रखा है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी बिलासपुर में डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब डेंगू के रोगियों की संख्या बिलासपुर में 211 के पार हो चुकी है। हालांकि प्रशासन लोगों को जागरूक करने में लगा है। हर रोज सैकड़ों लोगों के घरों का निरीक्षण हो रहा है लेकिन इसके बाद भी डेंगू अनियंत्रित है।
नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि सोमवार को डेंगू के 7 नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 51 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित कोई भी रोगी अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। अब तक 211 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से वार्ड नंबर 2, 4 और 5 में जाकर 181 घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 155 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें