फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता-शाहतलाई-बड़सर सड़क पर हादसे का खतरा

विज्ञापन
सरकार के दावों की पोल खोल रहे कासगंज-बरेली मार्ग के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। बरसात के मौसम में उपमंडल झंडूता में झंडूता-शाहतलाई-बड़सर सड़क पर मांडवा पुल की पहाड़ी से मलबा और चट्टानों के गिरने के कारण लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सड़क से वाहन चलाना और लोगों को पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर पहाड़ी से मलबा और चट्टानों के गिरने के खतरे संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाए हुए हैं।
झंडूता उपमंडल की मुख्य सड़क होने से यहां रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। झंडूता में उपमंडल अधिकारी नागरिक का कार्यालय के साथ ही तहसील कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, पुलिस थाना, उपकोषागार कार्यालय, तहसील कल्याण विभाग का कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय, गैस एजेंसी, आईपीएच विभाग एवं बिजली बोर्ड के उपमंडल कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य एवं कृषि ग्रामीण बैंक, वन एवं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, वन परिक्षेत्र अधिकारी का कार्यालय, उद्यान विभाग का कार्यालय, सस्ते अनाज का डिपो सहित अन्य कई विभागों के कार्यालय हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों का इसी सड़क से आना जाना होता है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में इस सड़क पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानों का गिरना जारी रहता है। इसके चलते इस सड़क पर कई वाहन हादसों का शिकार होकर लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं। सड़क यातायात में बाधा आने से लोगों को करीब आठ किमी का अतिरिक्त सफर तय करने के बाद झंडूता आना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर, लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा के अनुसार झंडूता शाहतलाई बड़सर सड़क मार्ग के मांडवा पुल की पहाड़ी से मलबा और चट्टानों के गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। विभाग इस सड़क पर पुरी तरह से चौकस रहता है। सड़क मार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए विभाग ने जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़क यातायात व्यवस्था सुचारु कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें