फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के भवन में चल रहा फायर ब्रिगेड का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में फायर बिग्रेड को खुले दो साल बीत जाने के बाद भी अपनी जमीन तक मुहैया नहीं हो पाई है। आज भी फायर बिग्रेड का कार्यालय बचत भवन में किराये के कमरों में चल रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घुमारवीं में कार्यालय खुलने से तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है। प्रशासन द्वारा दो साल बीत जाने के बावजूद भी विभाग को अपने कार्यालय के लिए जमीन तक मुहैया नहीं करवाई जा रही है।

19 फरवरी 2015 को फायर बिग्रेड का कार्यालय घुमारवीं में खोला गया है। इससे लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई थी। इस कार्यालय में एक अत्याधुनिक बड़ी गाड़ी और एक छोटी गाड़ी है। कार्यालय बचत भवन के कमरों में चल रहा है। गाड़ी को पार्क करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में वाहनों को एनएच-103 पर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। कुछ समय पूर्व शरारती तत्वों ने रात को गाड़ी के साइड गिलास भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन


हालांकि फायर बिग्रेड के कार्यालय में मौजूदा समय में पूरा स्टाफ मौजूद है जिसमें एक इंचार्ज, तीन फायरमैन, दो चालक समेत आठ होमगार्ड के नौजवान दिन-रात लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। इस कार्यालय के खुलने से आज तक घुमारवीं विधानसभा, सदर और गेहड़वी के लोगों की लाखों रुपये की संपत्ति राख होने से बचाई गई है। जबकि जंगलों को भी जलने से बचाया है। सर्दी के मौसम में इन कर्मचारियों को इन स्टोर के कमरों में रात गुजारनी पड़ती है, जो किसी खतरे से कम नहीं है। हालांकि प्रशासन ने कार्यालय के लिए जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया है। वार्ड-6 में कोर्ट के आसपास जमीन देखी जा रही है।

एसडीएम अनुपम ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने जमीन देख ली है। कुछ औपचारिकताएं अभी बाकी बची हैं, जैसे ही वह पूरी हो जाएंगी, जमीन विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें